दिल्ली कैपिटल्स vs पंजाब किंग्‍स ;

दिल्ली कैपिटल्स vs पंजाब किंग्‍स ;

168 रनों के लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी दिल्‍ली को अच्‍छी शुरुआत मिली। दिल्‍ली को 69 रन के स्‍कोर पर पहला झटका फिलिप सॉल्‍ट के रूप में लगा। वह 17 गेंदों पर 21 रन बनाकर हरप्रीत बरार की गेंद पर क्‍लीन बोल्‍ड हो गए। 74 रन के स्‍कोर पर दिल्‍ली का दूसरा विकेट गिरा। मिशेल मार्श चार गेंद पर महज 3 रन बनाकर राहुल चाहर की बॉल पर पगबाधा आउट हुए। इसके बाद तो जैसे दिल्‍ली के विकेटों की झड़ी लग गई।पंजाब की शुरुआत अच्‍छी नहीं रही। दूसरे ही ओवर में महज 10 रन के स्‍कोर पर अनुभवी गेंदबाज ईशांत शर्मा ने शिखर धवन (7) को रोसो के हाथों कैच कराकर पवेलियन भेज दिया। इसके बाद 32 रन के स्‍कोर पर ईशांत शर्मा ने लियाम लिविंगस्‍टोन को क्‍लीन बोल्‍ड मारकर पंजाब को बड़ा झटका दिया। लिविंगस्‍टोन 5 गेंदों पर महज 4 रन ही बना सके। फिर पावरप्‍ले के आखिरी ओवर की चौथी गेंद पर अक्‍क्षर पटेल ने जितेश शर्मा को बोल्‍ड आउट करते हुए 45 रन के स्‍कोर पर तीसरा झटका दिया। जितेश शर्मा 5 गेंदों पर 5 रन बनाकर आउट हुए।एक ओर से जहां विकेटों की झड़ी लग रही थी वहीं दूसरे छोर से प्रभसिमरन सिंह रनों की बारिश कर रहे थे। प्रभसिमरन सिंह ने 65 गेंदों पर 103 रनों शानदार शतकीय पारी खेली। वह 154 रन के स्‍कोर पर छठे विकेट के रूप में मुकेश कुमार की गेंद पर क्‍लीन बोल्‍ड हुए। पंजाब ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 167 रन बनाए।पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्‍स ने प्रभसिमरन सिंह के तूफानी शतक की बदौलत 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 167 रन बनाए। इसके जवाब में बल्‍लेबाजी करने उतरी दिल्‍ली की शुरुआत काफी अच्‍छी रही, लेकिन जैसे ही सॉल्‍ट का विकेट गिरा तो विकेटों की झड़ी लग गई। हरप्रीत बरार की गेंदबाजी के आगे दिल्‍ली ने घुटने टेक दिए और वह महज 136 रन ही बना सकी। इस तरह पंजाब ने ये मुकाबला 31 रन से जीत लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *