दिल्ली के जंतर मंतर पर पहलवानों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए भारतीय ओलंपिक संघ ने एक बड़ा फैसला किया हैं। भारतीय ओलंपिक संघ ने भारतीय कुश्ती महासंघ के अफसरों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दिया है। इस आदेश के बाद अब भारतीय कुश्ती महासंघ के सभी निवर्तमान अधिकारी डब्ल्यूएफआई के संचालन के संबंध में किसी भी प्रशासनिक कार्य को नहीं कर सकेंगे। इस पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया है।