डीके शिवकुमार के बाद कांग्रेस प्रमुख खरगे से मिले सिद्धारमैया;

डीके शिवकुमार के बाद कांग्रेस प्रमुख खरगे से मिले सिद्धारमैया;

कर्नाटक में कांग्रेस की जीत के बाद अब मुख्यमंत्री के नाम पर मंथन जारी है। आज पूरे दिन दिल्ली में कर्नाटक सीएम को लेकर कांग्रेस के बड़े नेताओं की मीटिंग चलती रही। लेकिन अभी तक मुख्यमंत्री कौन होगा? इसकी घोषणा नहीं की जा सकी है। इस बीच कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मिलने उनके आवास पहुंच चुके हैं। दोनों नेताओं के बाद कुछ देर तक बातचीत हुई। डीके शिवकुमार के बाद अब सिद्धारमैया भी कांग्रेस अध्यक्ष से मिलने उनके आवास पहुंचे। कांग्रेस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार खरगे आज शाम कर्नाटक सीएम के नाम का ऐलान करेंगे। सूत्रों की माने तो सिद्धारमैया का दावा ज्यादा मजबूत है। नवनिवार्चित विधायकों ने गुप्त मतदान में भी सिद्धारमैया को सीएम बनाए जाने के पक्ष में मतदान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *