गुजरात के 189 रन के स्कोर का पीछा करने उतरी हैदराबाद की शुरुआत बेहद खराब रही। महज 6 रन के स्कोर पर अनमोप्रीत 5 रन बनाकर शमी की गेंद पर राशिद खान को कैच थमा बैठे। वहीं यश दयाल ने अभिषेक शर्मा को साहा के हाथों कैच कराकर 11 के स्कोर पर दूसरा झटका दिया।
स्कोर में एक रन ही जुड़ा था कि राहुल त्रिपाठी शमी की गेंद पर तेवतिया को कैच थमा बैठे। इसके बाद हैदराबाद को चौथा झटका 29 के स्कोर पर लगा। कप्तान एडेन मार्करम (10) भी शमी का शिकार बने। फिर सनवीर सिंह (7) पांचवें विकेट के रूप में आउट हुए। इस तरह महज 45 रन पर हैदराबाद की आधी टीम पवेलियन लौट गई।गुजरात को तीसरा झटका हार्दिक पांड्या (8) के रूप में 156 के स्कोर पर लगा। इसके बाद डेविड मिलर 7 रन बनाकर 169 के स्कोर नटराजन का शिकार हुए। गुजरात को पांचवां झटका तेवतिया (3) के रूप में 175 के स्कोर पर लगा। वहीं, दूसरे छोर पर शुभमन गिल ने महज 56 गेंदों का सामना करते हुए अपना शतक पूरा किया।भुवनेश्वर कुमार ने आखिरी ओवर की पहली गेंद पर शुभमन गिल (101) को अभिषेक के हाथों कैच कराया। फिर अगली गेंद पर भुवी ने राशिद खान को भी आउट किया। फिर तीसरी गेंद पर नूर अहमद और पांचवीं गेंद पर मोहम्मद शमी को आउट कर भुवी ने अपने पांच विकेट पूरे किए। इस तरह गुजरात की टीम 9 विकेट पर 188 रन बना सकी।