प्रदेश में दिन का पारा 40 डिग्री के ऊपर पहुंच गया है। सोमवार को भी बिलासपुर संभाग के जिलों में लू चलने की संभावना जताई गई है। ऐसे में अभी भी प्रदेश में गर्मी का सितम जारी है। दिन में लू के थपेड़े लगने लगे हैं, धूप झुलसा रही है। आने वाले कुछ दिनों तक भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता। सोमवार को जांजगीर का पारा 46 (45.4) डिग्री के करीब पहुंच गया। यह प्रदेश में सबसे गर्म रहा। वहीं राजधानी की रात सबसे गर्म रही। यहां 27.2 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक वर्तमान में प्रदेश के मौसम को प्रभावित करने वाला कोई सिस्टम एक्टिव नहीं है।