पुलिस ने घेरा पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान का घर;

पुलिस ने घेरा पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान का घर;

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को भले ही सुप्रीम कोर्ट से रिहाई और इस्लामाबाद हाईकोर्ट से 2 हफ्ते की अग्रिम जमानत मिल गई है, पर इसके बावजूद उनकी मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। पीएम पद की कुर्सी जाने के बाद से ही इमरान ने सरकार और सेना विरोधी सुर छेड़े हुए हैं। इस वजह से देश की नई सरकार और सेना उनके पीछे पड़ी हुई है। कुछ दिन पहले उन्हें पाकिस्तानी रेंजर्स ने कोर्ट से ही उठा लिया था। इसके बाद उन्हें सुप्रीम कोर्ट में पेश किया गया था जहाँ उनकी रिहाई का आदेश दिया गया। इसके बाद तोशखाना मामले में इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने निचली अदालत की कार्यवाही पर रोक लगाते हुए और अल कादिर ट्रस्ट मामले में 2 हफ्ते की अग्रिम जमानत देते हुए उन्हें राहत दी। पर अभी भी इमरान की मुश्किलें कम नहीं हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *