शपथ ग्रहण में राहुल गांधी ने बड़ी घोषणा की। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार सहित अन्य मंत्रियों के शपथ लेने के बाद राहुल गांधी ने कहा कि हम झूठे वादे नहीं करते हैं। कर्नाटक की नई कांग्रेस सरकार पहली कैबिनेट में 5 वादे पूरे करेगी। जो हम कहते हैं, वो हम कर दिखाते हैं। राहुल गांधी ने आगे कहा कि एक दो घंटे में कर्नाटक की नई सरकार की पहली कैबिनेट की बैठक होगी। उसमें हमारे जो पांच वादे हैं वे कानून बन जाएंगे।कर्नाटक में कांग्रेस की नई सरकार का शपथ ग्रहण शुरू हो गया है। राज्यपाल थावरचंद गहलोत एक-एक कर विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिला रहे हैं। सबसे पहले सिद्धारमैया ने मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उनके बाद डीके शिवकुमार ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली। अब अन्य विधायक मंत्री पद की शपथ ले रहे हैं।शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी श्री कांतीरवा स्टेडियम पहुंच चुके हैं। राजस्थान के मुख्यंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, हिमाचल के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू सहित अन्य वरिष्ठ नेता समारोह स्थल पर पहुंच चुके हैं।