भारत की सबसे अत्याधुनिक ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस लगातार एक के बाद एक हादसों का शिकार हो रही है। इस बार ट्रेन प्राकृतिक आपदा का शिकार हुई है। रविवार को भारी बारिश और तूफान के कारण पुरी-हावड़ा रूट पर हादसा हो गया है। भारी बारिश में एक सेमी-हाई स्पीड ट्रेन के शीशे पर एक पेड़ की शाखा गिर गई। इसमें ट्रेन का शीशा टूट गया। अधिकारियों के अनुसार यह हादसा ओडिशा के जाजपुर जिले में शाम करीब 4:45 बजे बैतरणी रोड और मंजुरी रोड स्टेशनों के बीच हुआ है। राहत की बात यह है कि इसमें कोई यात्री घायल नहीं हुआ है।