नई संसद में रखा जाएगा ‘सेंगोल’, चोल वंश और भारत की आज़ादी से जुड़ा है इतिहास;

नई संसद में रखा जाएगा ‘सेंगोल’, चोल वंश और भारत की आज़ादी से जुड़ा है इतिहास;

 नई दिल्ली में नए संसद भवन का लोकार्पण 28 मई को होने वाला है। नवनिर्मित संसद भवन के लोकार्पण की तैयारी जोरो-शोरो से चल रही है। राजनीतिक दलों को आमंत्रण भेजने के साथ ही दूसरी तैयारियां भी चल रही हैं। नया संसद भवन भव्य है और देखने में शानदार। 28 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण करेंगे। लोकार्पण से पहले आज गृहमंत्री अमित शाह ने संसद के नंनिर्मित भवन में रखे जाने वाली एक खास चीज़ के बारे में जानकारी दी। शाह ने बताया कि नवनिर्मित ससंद में सेंगोल रखा जाएगा। शाह ने कहा कि सेंगोल का भारतीय इतिहास में खास महत्व है। ऐसे में शाह ने सेंगोल को संग्रहालय में रखने के बजाय नई संसद में रखना सही बताया। इसे नई संसद में स्पीकर की कुर्सी के पास रखा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *