नई संसद को लेकर सियासी जंग जारी, 19 विपक्षी पार्टियां करेंगी समारोह का बहिष्कार;

नई संसद को लेकर सियासी जंग जारी, 19 विपक्षी पार्टियां करेंगी समारोह का बहिष्कार;

नए संसद भवन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र द्वारा किए जाने को लेकर उठा सियासी घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। कांग्रेस, एनसीपी, टीएमसी, आप सहित 19 राजनीतिक दलों ने इस उद्घाटन समारोह से खुद को किनारा कर लिया है। इधर एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने नए संसद भवन का उद्घाटन लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के हाथों से कराए जाने की मांग उठाई है। विपक्षी दलों का आरोप है कि इस सरकार ने संसद से लोकतंत्र की आत्मा को निकाल दिया है। संसद भवन के उद्घाटन से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को दूर रखना लोकतंत्र पर सीधा हमला है। ऐसे में विपक्षी नेता इस समारोह में शामिल नहीं होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *