चेन्‍नई ने 5वीं बार जीता IPL खिताब;

चेन्‍नई ने 5वीं बार जीता IPL खिताब;

आईपीएल के 16वें सीजन का फाइनल आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया। इस मैच में सीएसके ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। लेकिन, गुजरात के बल्‍लेबाजों ने उसे गलत साबित करते हुए 214 रन बना डाले। गुजरात के लिए साई सुदर्शन ने महज 47 गेंदों पर 96 रन की तूफानी अर्धशतकीय पारी खेली। गुजरात के 215 के लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी सीएसके ने चार रन ही बनाए थे कि भारी बारिश शुरू हो गई। बारिश रुकने के बाद सीएसके को 15 ओवर 171 रन का संशोधित लक्ष्‍य दिया गया। इसके जवाब में सीएसके ने यह मुकाबला अंतिम गेंद पर पांच विकेट से जीत लिया। एमएस धोनी की कप्‍तानी में सीएसके का यह पांचवां खिताब है।

गुजरात टाइटंस के 215 रन के विशाल लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी सीएसके की टीम बिना विकेट गंवाए 0.3 ओवर में चार रन पहुंची थी। ऋतुराज गायकवाड़ 3 गेंदों पर 4 रन और डेवोन कॉनवे बिना खाता खोले नाबाद थे कि भारी बारिश शुरू हो गई। इसके थोड़ी देर बाद बारिश रुकी तो 9.45 बजे पिच का इंस्‍पेक्‍शन किया गया, लेकिन ग्राउंड गीला होने की वजह से 11.30 बजे फिर से इंस्‍पेक्‍शन किया गया।

चेन्‍नई के दोनों सलामी बल्‍लेबाजों के पवेलियन लौटने के बाद शिवम दुबे (6) और अजिंक्‍य रहाणे (18) ने पारी को संभाला और 9.1 ओवर में टीम का स्‍कोर 100 रन पर पहुंचाया। इसके बाद 117 के स्‍कोर पर सीएसके को तीसरा बड़ा झटका अजिंक्‍य रहाणे के रूप में लगा। वह महज 13 गेंदों पर 27 रन बनाकर मोहित शर्मा की गेंद पर विजय शंकर को कैच थमा बैठे।

रायडू के रूप में सीएसके का चौथा विकेट 149 के स्‍कोर पर गिरा। अंबाती रायडू ने 8 गेंदों पर 19 रन की महत्‍वपूर्ण पारी खेली। फिर खुद कप्‍तान एमएस धोनी रवींद्र जडेजा से पहले उतरे और डक बनाकर पवेलियन लौट गए। अंतिम ओवर में सीएसके को जीत के लिए 13 रन की दरकार थी। शिवम दुबे 30 और जडेजा 4 रन बनाकर क्रीज पर थे। गुजरात की ओर से मोहित शर्मा अंतिम लेकर आए। अंतत: सीएसके कड़ा संघर्ष करने के बाद यह मुकाबला पांच विकेट से जीत गई। सीएसके का धोनी की कप्‍तानी में यह पांचवां खिताब है।

साहा के आउट होने पर कप्‍तान हार्दिक पांड्या खुद क्रीज पर उतरे। इसी बीच साई सुदर्शन ने 16वें ओवर में 33 गेंदों पर अपना (52) अर्धशतक पूरा किया और एक छोर से आक्रामक खेल जारी रखा। लेकिन, साई सुदर्शन दुर्भाग्‍यपूर्ण तरीके से 47 गेंद पर 96 रन बनाकर महीश पथिराना की गेंद पर पगबाथा आउट हो गए और शतक से चूक गए।

इस तरह गुजरात का तीसरा विकेट 212 के स्‍कोर पर गिरा। टीम का स्‍कोर 19.5 ओवर में 214 रन था कि राशिद खान (0) सिक्‍स लगाने के चक्‍कर में बाउंड्री पर कैच आउट हो गए। इस तरह गुजरात ने चार विकेट के नुकसान पर चेन्‍नई के सामने 215 रन का विशाल लक्ष्‍य रखा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *