कांग्रेस नेता राहुल गांधी अमरीका के दौरे पर; 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी अमरीका के दौरे पर; 

वाशिंगटन के नेशनल प्रेस क्लब में पत्रकारों ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर कई सवाल दागे। अपनी संसद सदस्यता जाने के बारे में पूछे गए एक सवाल का जवाब देते हुए राहुल गांधी ने कहाकि उन्होंने संसद में अडानी-हिंडनबर्ग का मुद्दा उठाया था, इसलिए बदले में उन्हें गिफ्ट (सजा) मिला है। राहुल गांधी ने कहा, वह पहले ऐसे व्यक्ति हैं, जिसे मानहानि के मामले में सबसे बड़ी सजा दी गई है। किसी को भी अधिकतम सजा नहीं दी गई है, वह भी पहले अपराध पर। इससे यह साफ हो जाता है कि मेरे साथ क्या हो रहा है। संसद में अडानी के बारे में मेरे भाषण के बाद मुझे अयोग्य करार दिया जाना काफी दिलचस्प है। इसलिए आप गणित लगा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *