भारतीय हॉकी टीम ने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को हराते हुए चौथी बार जूनियर एशिया कप का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है। बता दें कि जूनियर एशिया कप का आयोजन पूरे आठ बाद हुआ। भारत और पाकिस्तान के बीच फाइनल को देखने के लिए भारी संख्या में दोनों देशों के फैंस पहुंचे थे। पाकिस्तान ने मैच के आखिर में काफी आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया, लेकिन इंडियन टीम के गोलकीपर मोहित एचएस की अगुवाई वाली रक्षापंक्ति को भेदने में पाकिस्तानी खिलाड़ी नाकाम रहे और अंतत: भारत ने पाकिस्तान को इस मुकाबले में 2-1 से धूल चटाते हुए शानदार जीत हासिल की।