तूफान बिपरजॉय: गुजरात और महाराष्ट्र में हाई अलर्ट;

तूफान बिपरजॉय: गुजरात और महाराष्ट्र में हाई अलर्ट;

चक्रवाती तूफान बिपरजॉय ने अपना विकराल रूप दिखाना शुरू कर दिया है। मुंबई से लेकर केरल तक तट पर तेज हवाएं चल रही हैं। समुद्र के बीच से तूफानी लहरें उठ रही है। भारतीय मौसम विभाग IMD ने गुजरात के कच्छ और सौराष्ट्र क्षेत्र में चेतावनी की स्थिति में बदलाव करते हुए हाई अलर्ट जारी कर दिया है। आईएमडी ने प्रभावित क्षेत्रों में मछली पकड़ने संबंधी गतिविधियों को पूरी तरह से रोकने की सलाह दी है और मछुआरों को 15 जून तक मध्य अरब सागर तथा सोमवार को उत्तर अरब सागर में नहीं जाने का सख्त निर्देश दिया है। कच्छ जिले के तटीय और उसके आस-पास के इलाकों में सुरक्षा के मद्देनजर धारा 144 लागू कर दी गई है। इस जिले के सभी स्कूलों को 15 जून तक बंद करने का आदेश दिया गया है। समुद्र से सटे जिलों में रहने वाले लोगों को वहां से हटा कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का काम जारी है। अधिकारियों ने बताया की तटीय देवभूमि द्वारका से अब तक करीब 1,300 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है, बचे हुए लोगों को समय रहते सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *