फिर सड़कों पर किसान :दिल्ली-जम्मू हाईवे ब्लॉक;

फिर सड़कों पर किसान :दिल्ली-जम्मू हाईवे ब्लॉक;

सूरजमुखी के बीज के लिए एमएसपी की मांग को लेकर कुरुक्षेत्र में महापंचायत करने के बाद किसान शहर की सड़कों पर उतर आए हैं। हरियाणा के कुरुक्षेत्र की पिपली अनाज मंडी में रैली कर रहे किसानों और सरकार के बीच बातचीत फेल हो गई है। इसके बाद किसानों ने जम्मू-दिल्ली नेशनल हाईवे-44 जाम करने का ऐलान कर दिया है। किसान रैली की जगह से बड़ी संख्या में हाईवे जाम करने के लिए कूच कर गए हैं। किसान नेताओं का कहना है इस मुद्दे पर प्रशासन से दो बार बातचीत हुई है। उन्होंने CM से करनाल में बात करने का भरोसा दिया, लेकिन जब बात करने की बात आई तो फिर कहा कि वे चले गए हैं। इससे साफ है कि सरकार इस मामले को लेकर बिल्कुल गंभीर नहीं है। इसलिए हमें लाठी मिले या हमें जेल भेजें, अब हाईवे को जाम किया जाएगा, जब तक हमारी मांग नहीं मानी जाएगी, हम लड़ेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *