वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम की हार के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट ने हड़कंप मचा दिया है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है। इस पोस्ट में लिखा है कि टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में मिली हार के बाद टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। दावा किया जा रहा है कि यह पोस्ट रोहित शर्मा के ट्वीटर अकाउंट से किया गया है। रोहित शर्मा के टेस्ट से संन्यास लेने की इस पोस्ट को देखकर रोहित शर्मा के फैंस भी बेहद निराश हैं।