इटली के पूर्व पीएम सिल्वियो बर्लुस्कोनी का हुआ निधन, 86 साल की उम्र में ली अंतिम सांस.
इटली के पूर्व प्रधानमंत्री सिल्वियो बर्लुस्कोनी का आज निधन हो गया है। 86 साल की उम्र में उन्होंने आज अंतिम सांस ली। 1994 से 1995, 2001 से 2006 और 2008 से 2011 के दौरान बर्लुस्कोनी चार बार इटली के पीएम रहे। इटली के पूर्व पीएम कुछ बीमारियों से ग्रसित थे, जिनमें ल्यूकेमिया भी शामिल थी। पिछले कुछ समय से उनके फेफड़ों का भी इलाज चल रहा था।