2022 में 7586 फ्लाइट में 7 लाख 96 हजार 946 लोगों ने हवाई यात्रा की। प्रतिमाह औसतन 5% अधिक यात्रियों का आवागमन हुआ। 5 महीनों में 130 फ्लाइट की संख्या भी बढ़ी है।इसकी मुख्य वजह ट्रेनों की लेटलतीफी और कम समय में गंतव्य तक पहुंचना है। विगत 26 मई से 4 जून तक 166 फ्लाइट में 49975 यात्रियों और 5 से 11 जून के बीच 49951 ने सफर किया।