भारत की दिग्गज IT कंपनी इंफोसिस के सह-संस्थापक नंदन नीलेकणि ने अल्मा मेटर इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) बॉम्बे को 315 करोड़ रुपए का दान दिया है। उन्होंने यह दान संस्था के साथ अपने जुड़ाव के 50 साल पूरे होने के मौके पर दिया है। प्रेस रिलीज में इस बात का जानकारी दी गई है। नीलेकणी ने पहले संस्थान को 85 करोड़ रुपए का अनुदान दिया था और अब 315 करोड़ रुपए दिए है। इस प्रकार के उनका कुल योगदान 400 करोड रुपए पहुंच गया है। बता दें कि नीलेकणी ने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री के लिए 1973 में इस संस्थान में प्रवेश लिया था।