दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देश चीन की अर्थव्यवस्था के लिए पिछला कुछ समय अच्छा नहीं रहा है। पिछले कुछ समय में कोरोना महामारी, डोमेस्टिक डिमांड का कमजोर होना और दूसरे कुछ कारणों से देश की अर्थव्यवस्था पर मार पड़ी है। अर्थव्यवस्था पर पड़ी इस मार का असर देश में रोजगार पर भी पड़ा है। इस वजह से देश में बेरोजगारी बढ़ी है। और बात करें युवा बेरोजगारी की, तो इस मामले में चीन में काफी इजाफा देखने को मिला है। इस बात से परेशान होकर चीन में ग्रेजुएट होने वाले युवाओं ने हाल ही में कुछ ऐसा करना शुरू किया है जो आपको चौंका सकता है।