भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमरीका की स्टेट विज़िट पर न्यूयॉर्क पहुंच गए हैं। पीएम मोदी की यह स्टेट विज़िट 21-24 जून तक चार दिवसीय होगी और इस दौरान पीएम मोदी कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के साथ ही अमरीका के कई सीईओ, राजनेताओं, अन्य मुख्य हस्तियों और प्रवासी भारतीयों से मुलाकात करेंगे। पीएम मोदी अमरीका के कुछ सीईओ से मुलाकात कर भी चुके हैं। पीएम मोदी की यह अमरीका स्टेट विज़िट दोनों देशों के लिए अहम है और इससे भारत को डिफेंस और बिज़नेस सेक्टर्स में ज़बरदस्त फायदा हो सकता है। हाल ही में अमरीका के पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने पीएम मोदी के लिए एक बड़ी बात कही है।