आज बुधवार 21 जून 2023 है। हिन्दू कैलेंडर के अनुसार आज आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है। हर दिन की भांति आज भी देश-दुनिया में कई गतिविधियां होनी प्रस्तावित है, जिन पर पूरे देश की नजर रहेगी। आज दुनियाभर में योग दिवस मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम साढे़ पांच बजे यूएन मे आयोजित योग सत्र में शामिल होंगे। पीएम मोदी ने कहा कि योग के जरिए अंतर्विरोध को खत्म करना है। हरिद्वार में उत्तराखंड के सीएम पुष्कार धामी ने रामदेव के साथ योग किया। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 22 जून को बिहार के पूर्व सीएम लालू यादव से मुलाकात करेंगी।