यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट;

यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट;

देश की राजधानी दिल्ली में आज भी बारिश से सुबह की शुरुआत हुई। बीते दो दिन से राजधानी में झमाझम बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वहीं राजस्थान में तूफान बिपरजॉय का कहर जारी है। पांच दिन से हो रही भारी बारिश से कई जिलों में बाढ़ के हालात बने हुए है। आने वाले दिनों में भी राहत मिलती नहीं दिख रही है। मौसम विभाग के अनुसार देश के कुछ राज्यों में आज से मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। बारिश के साथ कई जगह तेज हवा चलने की भी चेतावनी जारी की गई है।मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान, बिहार, महाराष्ट्र, ओडिशा, असम, सिक्किम, उप हिमालयी, पश्चिम बंगाल, पश्चिम मध्य प्रदेश, यूपी के कुछ इलाकों में तेज बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, केरल और पश्चिमी हिमालय में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *