जल्द आ रही है वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताई डेट;

जल्द आ रही है वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताई डेट;

ट्रेन से यात्रा करने वाले मुसाफिरों के लिए भारतीय रेलवे लगातार सुविधाजनक और आरामदायक बना रहे है। भारत में बीते कुछ महीनों से वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन कई रूटों पर चलाई जा रही है। साल 2024 तक वंदे भारत एक्सप्रेस की 200 ट्रेनों के चलाने का लक्ष्य रखा गया है। ट्रेन यात्रियों को रेलवे की ओर बड़ी सौगात मिलने वाली है। जी हां, भारतीय रेलवे की संचालित हाईस्पीड वंदे भारत ट्रेन चेयरकार के साथ-साथ अब स्लीपर कोच में मुहैया कराई जाएगी। हाल ही में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने स्लीपर वंदे भारत ट्रेन को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। आइए जानते है पहली स्लीपर वंदे भारत ट्रेन कब शुरू होगी और इसमें क्या क्या सुविधाएं मिलेगी।देश में जल्द ही लंबी दूरी के रूटों पर वंदे भारत स्लीपर ट्रेन चलाने की तैयारी चल रही है। इसका पहला बैच अगले साल शुरू होगा। इसके बारे में जानकारी देते हुए केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि द इंटीग्रल कोच फैक्ट्री आईसीएफ चेन्नई स्लीपर वैरिएंट वंदे भारत ट्रेनों के लिए दिसंबर के अंत तक डिजाइन तैयार कर रही है। पहली कुछ ट्रेनें मार्च 2024 तक तैयार हो जाएंगी।रेल मंत्री ने यह भी कहा कि मौजूदा समय में करीब 22 वंदे भारत ट्रेनें निर्धारित समय के अनुसार तैयार की जा रही है। वंदे भारत की स्लीपर ट्रेनों से लंबी दूरी के यात्रियों को रात भर के सफर में आसानी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *