रायपुर पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह;

रायपुर पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह;

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रायपुर पहुंच गए हैं। माना स्थित एयरपोर्ट पर पूर्व सीएम रमन सिंह, बीजेपी प्रभारी ओम माथुर, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव समेत सीनियर नेताओं ने स्वागत किया। इसके बाद गृहमंत्री हेलीकाप्टर से सीधे गृहमंत्री दुर्ग के लिए रवाना हो गए हैं। उनका हेलीकाप्टर जयंती स्टेडियम पहुंचेंगे। अपरान्ह 3.15 बजे बालाघाट मध्यप्रदेश के लिए रवाना होंगे।केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दुर्ग-भिलाई में कुल 1 घंटा और 40 मिनट रहेंगे। इस दौरान वे रविशंकर स्टेडियम दुर्ग में जनसभा को संबोधित करेंगे। यहां सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। करीब 650 जवानों की तैनाती की गई है। गृहमंत्री अमित शाह सड़क मार्ग से होते हुए दोपहर 1.40 बजे सेक्टर 1 सड़क नंबर 7 स्थित पद्मश्री उषा बारले के घर जाएंगे। इसे लेकर पूरी तैयारी कर ली गई है। रास्तों में पुलिस ने बैरिकेटिंग कर लिया है। यहां एएसपी, सीएसपी, टीआई से लेकर 50 जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। इसकी तैयारी में सेक्टर-1 एरिया के हर मकान की तस्दीक की गई है। पुलिस अधिकारी और जवानों ने घर-घर जाकर परिवार के सदस्यों की गणना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *