अगले 48 घंटे में पूरे प्रदेश में सक्रिय हो जाएगा मानसून;

अगले 48 घंटे में पूरे प्रदेश में सक्रिय हो जाएगा मानसून;

धमतरी. लंबा इंतजार के बाद आखिरकार प्री-मानसून ने जिले में अपनी उपस्थिति दर्ज करा दिया है। इससे जिले के करीब दर्जन भर गांवों में बारिश होने से लोगों ने राहत की सांस ली है। सूत्रों की मानें तो १ जून से लेकर अब तक जिले में करीब १५.८ मिमी औसत बारिश दर्ज किया गया है। इसमें सर्वाधिक बारिश नगरी में ६५.३ मिमी रिकार्ड बारिश दर्ज किया गया है। इसके साथ ही खेती-किसानी के कार्य में भी तेजी आ गई है।चक्रवाती तूफान के चलते इस साल मानसून आने में लेटलतीफी हुई है। इसके चलते क्षेत्र में भीषण गर्मी पड़ रही थी। इससे लोगों का जीना मुहाल हो गया था। २१ जून को मौसम ने अचानक करवट ली और दोपहर बाद हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। देर शाम को धमतरी के करीब दर्जन भर गांवों में बूंदाबांदी होने के साथ ही वनांचल के नगरी क्षेत्र में झमाझम बारिश हुई। लंबे इंतजार के बाद हुई बारिश से लोगों को थोड़ी देर के लिए गर्मी और उसम से राहत मिली है। इसी के साथ ही खेती-किसानी के कार्य में भी अब तेजी आ गई है। गुरूवार को अलसुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। सुबह ११ बजे के बाद हल्की बूंदाबांदी हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *