दिल्ली यूनिवर्सिटी के 100 साल पूरे होने पर आयोजित शताब्दी समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शिरकत करने पहुंचे। आयोजन के दौरान पीएम ने यूनिवर्सिटी में तीन इमारतों की आधारशिला रखी। इसके अलावा काॅफी टेबल बुक्स का एक सेट भी जारी किया। यूनिवर्सिटी के अधिकारियों ने मीडिया हाउस से बातचीत में बताया कि ये तीनों इमारतें प्रौद्योगिकी संकाय, एक कंप्यूटर केंद्र और एक अकादमिक ब्लॉक के लिए हैं। उन्होंने बताया कि ये तीनों इमारतें अत्याधुनिक बुनियादी ढांचे के साथ 7़+1 मंजिला होंगी।