मणिपुर सीएम बीरेन सिंह का ऐलान, सीएम पद से नहीं दूंगा इस्तीफा;

मणिपुर सीएम बीरेन सिंह का ऐलान, सीएम पद से नहीं दूंगा इस्तीफा;

मणिपुर बीते 58 दिनों से हिंसा की आग में झुलस रहा है। विपक्ष पार्टियों का मानना है कि अगर मणिपुर मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह हिंसा को रोक नहीं पा रहे हैं तो केंद्र सरकार उन्हें इस जिम्मेदारी से मुक्त कर दें। मोदी सरकार भी दबाव में है। आज जब मणिपुर सीएम एन बीरेन सिंह ने मणिपुर की राज्यपाल अनुसुइया उइके से मिलने गए तो उनके इस्तीफे की खबर ने जोर पकड़ लिया। मणिपुर सीएम बीरेन सिंह ने ट्वीट पर जानकारी दी कि सीएम पद से इस्तीफा नहीं दूंगा। इससे पहले मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के समर्थन में बड़ी संख्या में महिलाएं इंफाल में मुख्यमंत्री आवास के पास एकत्र हुई। और उनसे इस्तीफा ने देने की मांग कर रहीं थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *