जून की शुरुआत में दिल्ली के लोग प्रचंड गर्मी की मार झेल रहे थे लेकिन मानसून आने के बाद एकबार फिर बारिश का दौर शुरू होने वाला है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए दिल्ली-NCR में अगले चार से पांच दिन तक भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है। लगभग अगले चार-पांच दिनों में दिल्ली-NCR के लोगों को बारिश से राहत नहीं मिलने वाली है। IMD के वरिष्ठ वैज्ञानिक नरेश कुमार का कहना है कि मानसून ने पूरे देश को कवर कर लिया है। अगले पांच दिनों तक पूर्वोत्तर राज्यों में भारी से बहुत ज्यादा भारी बारिश का पूर्वानुमान है।दिल्ली में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में अगले 6 दिन कुछ इलाकों में भारी बारिश देखी जाएगी। वहीं 3 और 5 जुलाई को राष्ट्रीय राजधानी में तेज बारिश हो सकती है। IMD ने 4 और 5 जुलाई को तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि बारिश के चलते राष्ट्रीय राजधानी के तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा
मौसम विभाग ने देश भर के 25 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसमें उत्तर प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, गोवा, कर्नाटक, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्कम, असम, मेघालय, अंडमान निकोबार, तमिलनाडु , केरल, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, मध्य प्रदेश, दिल्ली, छत्तीसगढ़, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक, तेलंगाना का नाम बताया गया है।