स्विट्ज़रलैंड तक पहुंची फ्रांस दंगों की आग;

स्विट्ज़रलैंड तक पहुंची फ्रांस दंगों की आग;

फ्रांस में 27 जून को जो दंगे शुरू हुए थे, वो अभी भी खत्म नहीं हुए हैं। और फ्रांस के दंगों का असर अब उसके पड़ोसी देश स्विट्ज़रलैंड में भी देखा गया है। दरअसल 27 जून को नैनतेरे में टेकअवे डिलीवरी का काम करते हुए 17 साल के नाहेल को एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने गोली मार दी थी और इस वजह से उसकी मौत हो गई थी। और वो भी सिर्फ इस वजह से कि जब ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने ट्रैफिक चेक पॉइंट पर नाहेल को रोकना चाहा, तब नाहेल ने बिना रोके अपनी कार आगे निकालने की कोशिश की। नाहेल की हत्या के बाद से फ्रांस में दंगे भड़क गए हैं।

नाहेल को इंसाफ देने की मांग में दंगाइयों ने 27 जून से फ्रांस में विरोध प्रदर्शन के साथ ही हिंसक दंगे भी भड़काए हुए हैं। दंगों में काबू पाने के लिए 5,000 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है और अब तक 2,000 से ज़्यादा लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, पर अभी भी दंगे शांत नहीं हुए हैं। अब फ्रांस दंगों की आग स्विट्ज़रलैंड में भी पहुंच गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *