अमरनाथ यात्रा पर आतंकी हमले की आशंका के बीच सेना अलर्ट;

अमरनाथ यात्रा पर आतंकी हमले की आशंका के बीच सेना अलर्ट;

 बाबा अमरनाथ की पावन यात्रा का शुभारंभ हो चुका है। मंगलवार सुबह 6597 श्रद्धालुओं का पांचवां जत्था जम्मू के यात्री निवास भगवती नगर से पहलगाम और बालटाल के लिए रवाना किया गया है। इसमें बालटाल के रास्ते 2122 और पहलगाम के रास्ते से 4475 श्रद्धालु यात्रा पर गए हैं। यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं का निरंतर उत्साह बढ़ रहा है। हालांकि यात्रा के बीच हमले का डर रहता है। आतंकी किसी बड़े हमले के बजाए स्टैंडअप फायरिंग, ग्रेनेड फैंकने और स्टिकी बन के जरिए किसी छोटे बड़े हमले को अंजाम देकर यात्रियों के मन में डर बैठाने की कोशिश भी कर सकते हैं। हालांकि यात्रा के दौरान यात्रियों की सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। साथ ही नई ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *