प्रदेश के जिलों में अब बारिश के बाद तेजी से उमस भी बढ़ने लगी हैं। उमस के चलते लोग पसीने से तरबतर हो रहे हैं। किसानों के साथ अब सभी लोग बारिश के इंतजार में बैठे हुए हैं। बीते रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया था। संभवतः यह स्थिति आज भी बने रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार अब वर्षा के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनती जा रही हैं। वहीं एक-दो दिनों में हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है।एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाडी के ऊपर स्थित है तथा यह 4.5 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक फैला है। वही प्रदेश में 3 जुलाई को अनेक जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ आसमानी बिजली गिरने की संभावना भी है।