मणिपुर में सुधर रहे हालत, कल से खुलेंगे स्कूल;

मणिपुर में सुधर रहे हालत, कल से खुलेंगे स्कूल;

पिछले दो महीने से मणिपुर में जातीय हिंसा की घटनाएं सामने आ रही हैं, लेकिन इस बीच केंद्र और राज्य सरकार की पहल का असर भी देखने मिल रहा है। मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने बताया कि हिंसक घटनाओं को देखते हुए पांच जिलों में अतिरिक्त सुरक्षाबलों की तैनाती की जाएगी और क्लास 1 से 8 तक के लिए पांच जुलाई यानी कल से स्कूल खोले जाएंगे। वहीं उच्चतम न्यायलय ने सोमवार को केंद्र और मणिपुर सरकार से राज्य में जातीय हिंसा को रोकने के लिए उठाए गए कदमों, विस्थापित और हिंसा प्रभावित लोगों के लिए शिविरों के लिए उठाए गए कदमों, सुरक्षा बलों की तैनाती और कानून व्यवस्था की स्थिति पर डिटेल रिपोर्ट मांगी है। अब SC इस मामले की सुनवाई 10 जुलाई को करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *