पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ को दी 7600 करोड़ की सौगात;

पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ को दी 7600 करोड़ की सौगात;

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 7600 करोड़ रुपए की लागत से 10 विकास कार्यों लोकार्पण, शिलान्यास किया।

इनका हुआ लोकार्पण

– 4 लेन रायपुर-कोड़ेबोड़ खंड, लंबाई- 33 किमी, लागत- 988 करोड़ रुपए राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 30

– 4 लेन बिलासपुर- पथरापाली खंड, लंबाई- 53 किमी, लागत- 1261 करोड़ रुपए राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 130

– कोरबा स्थित इंडियन ऑयल एलपीजी बॉटलिंग प्लांट, क्षमता दैनिक- 17 हजार सिलेंडर, लागत 136 करोड़ रुपए।

– रायपुर- टिटलागढ़ के अंतर्गत रायपुर-खरियार रोड लाइन का दोहरीकरण, लंबाई- 103 किमी, लागत – 750 करोड़ रुपए।

– दिल्ली राजहरा- रावघाट नई लाइन परियोजना के अंतर्गत केवटी- अंतागढ़ नई रेल लाइन, लंबाई- 17 किमी, लागत- 290 करोड़ ।

इनका हुआ शिलान्यास

– रायपुर-विशाखापट्टनम इकोनॉमिक कॉरिडोर अंतर्गत 6 लेन-झांकी- सरगी खंड, लंबाई 43 किमी, लागत- 1368 करोड़ राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 130 सीडी

– रायपुर-विशाखापट्टनम इकोनॉमिक कॉरिडोर अंतर्गत 6 लेन सरगी- बासनवाही खंड, लंबाई- 57 किमी, लागत – 1471 करोड़ राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 130 सीडी

– रायपुर-विशाखापट्टनम इकोनॉमिक कॉरिडोर अंतर्गत 6 लेन बासनवाही- मारंगपुरी खंड, लंबाई 25 किमी, लागत- 1307 करोड़ राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 130 सीडी

पीएम मोदी ने कहा कि इन विकासकार्यों से छत्तीसगढ़ के लोगों को फायदा होगा। साइंस कॉलेज में अयोजित कार्यक्रम में पीएम मोदी समेत 4 केंद्रीय मंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव मौजूद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *