मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेलों को नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों में प्रोत्साहित करने, खेल प्रतिभावों को निखारने, खेलों के प्रति जागरुकता फैलाने, खिलाडिय़ों को मंच प्रदान करने और खेल भावना का विकास करने के उद्देश्य से पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक का आयोजन 17 जुलाई हरेली तिहार से किया जा रहा है।कलेक्टर आकाश छिकारा ने छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक के सफल आयोजन के लिए समय पूर्व सभी तैयारियां सुनिश्चित करने ग्रामीण क्षेत्रों के लिए पंचायत व ग्रामीण विकास विभाग और नगरीय क्षेत्रों के लिए नगरीय प्रशासन व विकास विभाग को निर्देश दिए हंै। उन्होंने युवा मितान क्लब, जोन, विकासखंड.नगरीय क्लस्टर स्तर एवं जिला स्तर पर आयोजन समिति गठित करने और पिछले वर्ष के अनुभवों के आधार पर छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक को और भी बेहतर आयोजन कराने कहा। उन्होंने मौसम को ध्यान में रखते हुए सभी स्तर के खेलों का आयोजन समय-सीमा के भीतर कराने कहा। इसके साथ खिलाडियों की स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए खेल आयोजन कराने, प्रत्येक आयोजन स्तर पर फस्र्ट एड किट की व्यवस्था व स्थानीय स्तर पर यथासंभव आपातकालीन चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने निर्देश दिए।
सभी खिलाडिय़ों से उनका मान्य पहचान प्रमाण पत्र, बैंक खाते की जानकारी पहले से ही लिए जाने के निर्देश दिए। लगभग 2 माह 10 दिन तक चलने वाले यह खेल प्रतियोगिता 6 चरणों में आयोजित होगी। इस खेल प्रतियोगिता में बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक हिस्सा ले सकेंगे। प्रतियोगिता में दलीय व एकल श्रेणी में 16 तरह के पारम्परिक खेलों को शामिल किया गया है। इस बार के ओलंपिक में एकल श्रेणी में रस्सीकूद व कुश्ती को भी जोड़ा गया है।
दो श्रेणियों में 16 प्रकार के खेलों को किया गया है शामिल
छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक में आयु वर्ग को तीन वर्गों में बांटा गया है। इसमें प्रथम वर्ग 18 वर्ष की आयु तक, दूसरा वर्ग 18.40 वर्ष आयु सीमा तक और तीसरा वर्ग में 40 वर्ष से अधिक उम्र के प्रतिभागी शामिल होंगे। इस प्रतियोगिता में महिला व पुरुष दोनों वर्ग में प्रतिभागी भाग ले सकेंगे।
विजेताओं दिए जाएंगे पुरस्कार
विकासखंड, नगरीय कलस्टर स्तर के विजेता प्रतिभागियों को प्रथम पुरस्कार.1000 रुपए, द्वितीय.750 व तृतीय.500 रुपए प्रदाय किए जाएंगे। इसी प्रकार जिला स्तर के विजेता प्रतिभागियों को प्रथम पुरस्कार 2000 रुपए, द्वितीय.1500 व तृतीय.1000 रुपए, संभाग स्तर के विजेता प्रतिभागियों के लिए प्रथम पुरस्कार.3000 रुपए, द्वितीय.2500 रुपए, तृतीय.2000 रुपए तथा राज्य स्तर के विजेता प्रतिभागियों के लिए प्रथम पुरस्कार 5000 रुपए, द्वितीय.4500 रुपए,ं तृतीय.4000 रुपए प्रदाय किए जाएंगे।