देश के कई हिस्सों में भारी बारिश:IMD ने जारी किया अलर्ट;

देश के कई हिस्सों में भारी बारिश:IMD ने जारी किया अलर्ट;

देश के कई राज्यों में बीते दिनों से भारी बारिश हो रही है। जहां मौसम की ठंडक के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली है तो वहीं बारिश कई जगह जनजीवन के लिए परेशानी का सबब भी बन रही है। कई राज्यों में बाढ़ के हालात बने हुए है। भारी बारिश के कारण कई इलाके जलमग्न हो गए है तो कई जगह सड़कें धंस गई और पानी में बह गई। लोग अपने घरों में कैद हो गए। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आने वाले चार से पांच दिनों तक कई राज्यों में भारी बारिश होने वाली है। राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में झमाझम बारिश हुई। दक्षिण कन्नड़ में 7 जुलाई तक बारिश के बीच कारण 4 लोगों की मौत की खबर है। कन्नूर में भारी बारिश के कारण पंबुरूथी द्वीप में लोगों को भूस्खलन और बाढ़ का सामना करना पड़ रहा है। मुरादाबाद में भारी बारिश होने के कारण सड़कों पर भारी जलभराव देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *