पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव के लिए आज सुबह 7 बजे वोटिंग जारी है। राज्य में कुल 63,229 ग्राम पंचायत सीटों पर मतदान हो रहा है। 9,730 पंचायत समिति सीटों और 928 ज़िला परिषद सीटों पर चुनाव हो रहा है। कलकत्ता हाईकोर्ट के आदेश के बाद पंचायत चुनाव के दौरान राज्य में केंद्रीय बलों की तैनाती की गई है। इसके बावजूद मतदान शुरू होने के साथ ही हिंसा का तांडव शुरू हो गया है। विभिन्न मतदान केंद्रों पर मारपीट, हिंसा और आगजनी की खबर आ रही है। तृणमूल कांग्रेस पर बूथ लूटने के आरोप लग रहे हैं। सुबह से खबर लिखे जाने तक अब तक कुल 7 लोगों की हत्या कर दी गई है। चुनावी हिंसा में मृतकों की संख्या बढ़कर 25 हो गई है।