लगातार बारिश के चलते दिल्ली समेत इन राज्यों में स्कूल बंद करने के आदेश;

लगातार बारिश के चलते दिल्ली समेत इन राज्यों में स्कूल बंद करने के आदेश;

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से लेकर बिहार, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान समेत बारिश मुसीबत बन रही है। नदी-नाले उफान पर हैं, सड़कें दरिया बन चुकी, मूसलाधार बरसात जारी है जिसके चलते आम जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है। आम लोगों को घरों से निकलने में खासी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच छात्रों और स्कूल स्टाफ की सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए दिल्ली और हिमाचल प्रदेश में सभी शिक्षण संस्थानों को बंद करने का आदेश जारी किया गया है।लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविद केजरीवाल ने ट्वीट कर बताया की सोमवार को यहां के सारे स्कूल बंद रहेंगे। केजरीवाल ने अपने ट्विट में लिखा – “दिल्ली में पिछले 2 दिनों से हो रही मूसलाधार बरसात और मौसम विभाग की चेतावनियों को ध्यान में रखते हुए कल दिल्ली के सभी स्कूलों को एक दिन के लिए बंद किया जा रहा है।”भारी बारिश के चलते हिमाचल के नैनीताल जिले में कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल 10 से 13 जुलाई 2023 बंद करने के आदेश दिए गए हैं। नैनीताल जिले में 42 MM बारिश रिकॉर्ड की गई है। भूस्खलन की वजह से यहां 23 सड़कों को बंद किया गया है, इसके अलावा जिले की कई नदियां खतरे के निशान से उपर बह रही है, गौला के साथ ही सूर्या नाला और सूखी नदी में भी पानी का स्तर बढ़ रहा है, इसके अलावा कुमाऊं को जोड़ने वाले NH में काठगोदाम में गुलाब घाटी के पास भी लगातार मलवा का गिराव हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *