सीएम भूपेश बघेल शनिवार को 374.08 करोड़ की लागत से बने प्रदेश के 6वें मेडिकल कॉलेज का लोकार्पण करने अंबिकापुर आने वाले थे, लेकिन ऐन वक्त पर मौसम खराब होने के कारण सरगुजा प्रवास रद्द करना पड़ा। ऐसे में सीएम ने राजमाता देवेंद्र कुमारी सिंह देव मेडिकल कॉलेज भवन का वर्चुअल उद्घाटन किया। खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने मंत्रोच्चारण के बीच पूजा की और फीता काटा। राजमाता के नाम पर मेडिकल कॉलेज का नाम रखे जाने पर कार्यक्रम में वर्चुअल शामिल स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव भावुक हो गए।