देशभर में हो रही बारिश की वजह से हाहाकार:उफान पर नदियां,अलर्ट पर सेना;

देशभर में हो रही बारिश की वजह से हाहाकार:उफान पर नदियां,अलर्ट पर सेना;

मानसून की एंट्री होने के बाद से हो रही बारिश ने उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में जमकर कहर बरपाया है। शनिवार और रविवार को रिकॉर्ड बारिश के कारण बड़े पैमाने पर भूस्खलन और बाढ़ की घटना सामने आई है। बारिश की अलग अलग घटनाओं में करीब 22 लोगों की जान चली गई। पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में रविवार को भारी बारिश के कारण निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। अधिकारियों ने कुछ प्रभावित इलाकों में स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया। पंजाब के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश के कारण सेना को अलर्ट पर रखा गया है। भारी बारिश के कारण रेल यातायात पर भी असर पड़ा है।देशभर में हो रही बारिश की वजह से हाहाकार मचा हुआ है। उत्तर भारत में भूस्खलन और बारिश जनित विभिन्न घटनाओं में 22 लोगों की मौत हो गई। राष्ट्रीय राजधानी में बीते 24 घटें के दौरान हुई बारिश में 15 इमारतें ढह गई है। लगातार बारिश के कारण पानी भर जाने के बाद बंद की गई दिल्ली के प्रगति मैदान अंडरपास आज भी जलभराव के कारण बंद है। जबकि पंजाब के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश के कारण सेना को अलर्ट पर रखा गया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी के स्कूलों के प्रमुखों को एक नोटिस भेजा गया है, जिसमें कहा गया है कि सभी सरकारी और निजी स्कूल सोमवार को छात्रों के लिए बंद रहेंगे। हालांकि, शिक्षकों को स्कूल आने का निर्देश दिया गया है। भारी बारिश के चलते हिमाचल के नैनीताल जिले में कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल 10 से 13 जुलाई 2023 बंद करने के आदेश दिए गए हैं। वहीं, हिमाचल सरकार ने सभी स्कूल, कॉलेज और अन्य शिक्षण संस्थानों को 11 जुलाई 2023 तक बंद रखने का आदेश दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *