देश की राजधानी दिल्ली में इस वक्त बाढ़ का खतरा बना हुआ है। बाढ़ को देखते हुए केजरीवाल सरकार ने गाइडलाइन्स जारी करने के साथ ही हरियाणा सरकार को जिम्मेदार बताया है। दिल्ली प्रशासन का कहना है कि यमुना में पानी का स्तर मंगलवार तक खतरे के निशान को पार कर जाएगा, जिससे यमुना किनारे रहने वाले लोगों के लिए भी अलर्ट जारी किया गया है। सरकार ने बाढ़ को देखते हुए यमुना किनारे रहने वाले लोगों को सचेत रहने के लिए कहा है।दिल्ली में शनिवार को शुरू हुआ बारिश 24 घंटे तक जारी रहा। इस दौरान करीब 150 मिमी से अधिक बारिश हुई। जो की पूरे मानसून का 15 प्रतिशत है। जोरदार बारिश के वजह से कई जगह जलभराव हो गया। इस कारण दिल्ली सरकार ने अपने सभी अधिकारियों और मंत्रियों की छुट्टी कैंसिल कर दी और उन्हें वापस ड्यूटी पर बुलाया। खुद PWD मंत्री कई जगहों पर मुआयना करती दिखी।