दिल्ली में यमुना में आई बाढ़ से हजारों लोग प्रभावित हुए हैं। यमुना का पानी सड़कों पर आ जाने के कारण दिल्ली में कई प्रमुख स्थानों पर यातायात बाधित रहेगा। लेकिन कल के मुकाबले आज यमुना के जलस्तर में थोड़ी कमी आई है, फिर भी यमुना अभी भी खतरे के निशान से 3 मीटर से अधिक ऊपर बह रही है। आज सुबह दिल्ली में यमुना का जलस्तर 208.38 मीटर पर दर्ज किया गया। हालात को देख कर यह कहा जा सकता है कि खतरा अभी कमा नहीं है। सुप्रीम कोर्ट, लालकिला, राजघाट, ITO, यमुना बाजार, सिविल लाइंस आदि कई इलाकों की सड़कों पर पानी जमा होने से रास्ते बंद रखने के आदेश हैं। राजघाट और सुप्रीम कोर्ट के आसपास पानी का बहाव काफी तेज होने से हालात डराने वाले हैं। इसके चलते इन सड़कों पर सुबह से ही जाम की स्थित बन गई है।