हिमाचल में आई विनाशकारी बाढ़ के दौरान सड़क, पुल सबकुछ बहा ले गई बाढ़ लेकिन इस 300 साल पुराने मंदिर का कुछ न हुआ;

 हिमाचल में आई विनाशकारी बाढ़ के दौरान सड़क, पुल सबकुछ बहा ले गई बाढ़ लेकिन इस 300 साल पुराने मंदिर का कुछ न हुआ;

बीते कुछ दिनों से देश के अलग-अलग राज्यों में भारी बारिश और बाढ़ से भारी तबाही मची है। हिमाचल भी इस तबाही की जद में है। यहां जगह-जगह बादल फट रहे हैं और बाढ़ का पानी रिहायशी इलाकों में घुस गया है। इस बीच प्रशासन की ओर से राहत-बचाव कार्य जारी है। इसी कड़ी में शनिवार को हिमाचल के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने मंडी जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान वो भगवान शिव के 300 साल पुराने पंचवक्त मंदिर भी पहुंचे। यह वही मंदिर है, जिसकी तस्वीरें और वीडियो कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। कारण थी यहां आई बाढ़ अपने साथ सड़क, पुल सबकुछ अपने साथ बहा ले गई थी, लेकिन इस मंदिर का बाल भी बांका नहीं हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *