संसद का मानसून सत्र भी हंगामेदार होगा। इस बात के संकेत आज हुई कांग्रेस की मीटिंग से मिले। 20 जुलाई से शुरू होने वाले संसद के मानसून सत्र के लिए आज कांग्रेस ने यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी के घर बैठक कर अपनी रणनीति तय की। बैठक के बाद कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि पार्टी मानसून सत्र में क्या करेगी? किन-किन मुद्दों को उठाएंगी। पार्टी की ओर से दी गई जानकारी के बाद यह कयास लगाया जा रहा है कि संसद का मानसून सत्र भी हंगामेदार बीतेगा। क्योंकि पिछले सत्र में भी कांग्रेस द्वारा उठाए गए मुद्दों पर संसद में खूब हंगामा हुआ था। तब कांग्रेस ने अडानी मामले को खूब उठाया था। पार्टी ने अडानी मामले में जेपीसी गठन की मांग की थी। मानसून सत्र में भी कांग्रेस इस मुद्दे को उठाएगी।