जिले में उमस भरी गर्मी से लोगों ने अब राहत की सांस ली हैं। आज सुबह से ही मानसून एक्टिव हो गया हैं। जिसके चलते सुबह से आसमान में काले बादल छाए हुए थे। जो दोपहर में अपना जलवा दिखाकर ठंडी-ठंडी हवाओं के साथ झमाझम बरसना शुरू हुई जो अब तक बरस ही रही हैं। आंध्रप्रदेश व बंगाल की खाड़ी के आसपास बने चक्रवात के असर से जिले में शुक्रवार को कहीं-कहीं हल्की बारिश के साथ 5.6 मिमी बारिश दर्ज की गई थी ।मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिले में 14 जुलाई को सरायपाली में 1.9 , बसना 10.1, पिथौरा 7.3 मिमी, बागबाहरा में 8.7 मिमी बारिश हुई। एक जून से अब तक महासमुंद विखं में 405 मिमी, सरायपाली में 290.6, बसना में 198.4, पिथौरा में 274 और बागबाहरा में 254 मिमी बारिश हो चुकी है। सबसे ज्यादा बारिश महासमुंद विकासखंड में ही हुई है। जिले (cg weather alert) में कुल औसत बारिश 284 मिमी हुई है। जुलाई माह में 14 जुलाई की स्थिति में औसत 338 मिमी बारिश होती है, लेकिन इस वर्ष औसत से अब तक 21 फीसदी कम बारिश जुलाई माह में हुई है।