भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज संयुक्त अरब अमीरात/यूएई की राजधानी अबू धाबी पहुंच गए हैं। पीएम मोदी का अबू धाबी का यह दौरा एक दिवसीय ऑफिशियल विज़िट है। अबू धाबी की इस ऑफिशियल विज़िट पर पीएम मोदी पेरिस से सीधे पहुंचे हैं। अबू धाबी पहुंचने के कुछ देर में ही पीएम मोदी यूएई के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन ज़ायद अल नाहयान और COP28 के मनोनीत अध्यक्ष सुल्तान अल जबेर से मिले। पीएम मोदी ने जबेर से अहम मुद्दों पर बातचीत भी की।
इसके बाद पीएम मोदी यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन ज़ायद अल नाहयान से भी मिले, जिन्होंने पीएम मोदी के सम्मान में शानदार दावत भी दी।