दुर्ग जिले में मानसून की सक्रियता जारी है। बुधवार की दोपहर को भी झमाझम बारिश हुई है। 2.3 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। मंगलवार की रात को भी 8.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई थी।मौसम विभाग ने दुर्ग जिले में हल्की बारिश की संभावना गुरुवार के लिए भी जताई है। दिन और रात को हुई बारिश से तापमान में एक डिग्री की गिरावट आई है। दिन का तापमान 29.2 डिग्री और रात का न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है।दुर्ग जिले में निम्न दाब बना हुआ है, जिससे बारिश की संभावना बढ़ रही है। वहीं हवा के शियर जोन ने भी सिस्टम बनाया है। जिले में 1 जून से 19 जुलाई तक 286.6 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। कार्यालय कलेक्टर भू अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जून से अब तक सार्वाधिक वर्षा 409.1 मिमी पाटन तहसील में और न्यूनतम 140.5 मिमी. बोरी तहसील में दर्ज की गई है।