छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र का आज तीसरा दिन है। सदन में आज उस समय जोरदार ठहाके लगे जब बीजेपी विधायक ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और मंत्री कवासी लखमा को I Love You कह दिया। इस पर एक ओर जहां जोरदार बयानबाजी का ठकराव देखने को मिला तो वहीं हंगामा भी हुआ।दरअसल विधायक अजय चंद्राकर ने कवासी लखमा और सीएम बघेल को I Love You कहा है। जिसके बाद विधायकों में खलबली मच गई। एक के बाद एक सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायकों ने बयान दिया। कांग्रेस के विधायक अरुण वोरा ने कहा, कि अजय चंद्राकर की I Love You बोलने की उम्र नहीं है। अगर वे इस उम्र में आई लव यू बोलेंगे तो हम क्या करेंगे। इस बीजेपी विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि आपके दिमाग में अश्लीलता भरी है। इस पर अरुण वोरा ने आपत्ति जताई।कबीरपंथी गुरु की फेसबुक में फर्जी आईडी बनाकर अश्लील पोस्ट करने का मामला सदन में गरमाया रहा। विपक्ष का आरोप है कि 15 दिन बाद भी पुलिस पोस्ट करने वालों को पकड़ नहीं पा रही है। इस पर मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि इस मामले में जांच चल रही है। विपक्ष इसमें राजनीति करके हमारे धर्म गुरु का अपमान कर रहा है। इसके बाद सत्ता विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक हुई। जिसके बाद सदन की कार्रवाई 5 मिनट तक के लिए स्थगित हो गई।