मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से भेंट मुलाकात करने युवाओं में जबदस्त उत्साह, इंदौर स्टेडियम सुबह से ही हुआ फुल,
० कार्यक्रम में आदिम जाति एवम अनुसूचित जाति विकास मंत्री श्री मोहन मरकाम, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष श्री कुलदीप जुनेजा, संसदीय सचिव श्री विकास उपाध्याय, महापौर श्री एजाज़ ढेबर भी उपस्थित हैं।
० मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू, सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल परदेशी भी उपस्थित।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने धमतरी के युवा सोमेश्वर गंजीर के जोशीले भाषण को सुनकर अपने पास बुलाकर गले लगाया और आशीर्वाद दिया
युवा सोमेश्वर गंजीर ने ऋग्वेद के श्लोकों के साथ सपनों का छत्तीसगढ़ पर जोशीले तरीके से रखी अपनी बात
2013 से छत्तीसगढ़ी में एमए हो रहा है, 1500 विद्यार्थी पढ़कर निकल गए लेकिन रोजगार नहीं मिला है, वैकेंसी निकालें।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने घोषणा की कि अगली वैकेंसी छत्तीसगढ़ी भाषा के लिए निकलेगी।
मतरी के कन्या महाविद्यालय की छात्रा सृष्टि दुबे ने कहा हमारा कॉलेज धमतरी का एकमात्र कन्या महाविद्यालय है । सृष्टि ने कन्या महाविद्यालय में पीजी कोर्स शुरू करने की मांग की । मुख्यमंत्री ने पीजी कोर्स शुरू करने की घोषणा की।
रायपुर के भोजराज ने कहा की प्रशिक्षित कलाकारों को रोजगार का साधन नहीं मिला है। उन्होंने लोक संगीत के क्षेत्र में शिक्षकों की नियुक्ति की मांग की।
भोजराम धनगर, खैरागढ़ से चित्रकला में एमए हैं, उन्होंने कहा कि पिछले दो दशक से कलाकारों के लिए रोजगार का साधन राज्य सरकार द्वारा नहीं मिला है।
स्कूल स्तर पर संगीत और चित्रकला शिक्षक की भर्ती कराने की मांग की।
मुख्यमंत्री ने कहा अभी विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालय खोले जा रहा है उसके बाद स्कूली स्तर पर जाएंगे।