इज़रायल में सरकार ने छीने न्यायपालिका के अधिकार;

इज़रायल में सरकार ने छीने न्यायपालिका के अधिकार;

इज़रायल में पिछले कुछ समय से न्यायिक उथल-पुथल मची हुई है। इसकी वजह है इज़रायल की सरकार का एक ऐसा प्लान जिसे लागू करने की तैयारी पिछले कुछ समय से चल रही है। इज़रायल की सरकार का यह प्लान काफी विवादास्पद है और पिछले साल दिसंबर में बेंजामिन नेतन्याहू के फिर से सत्ता में लौटने के बाद से ही इसकी तैयारी चल रही है। आप सोच रहे होंगे कि ऐसा क्या विवादास्पद फैसला है जिसे इज़रायल में लागू करने की तैयारी चल रही है। इज़रायल में सुप्रीम कोर्ट की पावर को कम करने की तैयारी चल रही है और सरकार पिछले कुछ महीनों से इसके लिए बिल लागू करने की तैयारी में है। और अब लगता है सुप्रीम कोर्ट की पावर जल्द ही कम होने वाली है।इज़रायल में सुप्रीम कोर्ट की पावर कम करने वाला बिल संसद में पास कर दिया गया है। ऐसे में मन में सवाल आना स्वाभाविक है कि ऐसा कौनसा बिल है जिससे सुप्रीम कोर्ट की पावर कम होगी? इसका आसान सा जवाब है इज़रायल में अब सुप्रीम कोर्ट सरकार के फसलों पर रोक नहीं लगा सकेगा। इसके लिए इज़रायल संसद में एक बिल पेश किया गया था जिसके पक्ष में 64 वोट पड़े और विपक्ष में एक नहीं और इसी के साथ अब यह बिल पास हो गया है। इस बिल के तहत नेतन्याहू इज़रायल में कानून व्यवस्था को नया आकार देने की तैयारी में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *